फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो किशोरियों के अपहरण में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो किशोरियों के अपहरण में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहानाबाद थाना क्षेत्र से एक गांव की किशोरी का मंगलवार को अपहरण हो गया। हमीरपुर निवासी किशोरी रिश्तेदार के घर जहानाबाद थाने के एक गांव आई थी।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने बताया कि भतीजी को चांदपुर थाना क्षेत्र के महता डेरा निवासी राजा दोस्त की मदद से भतीजी को बाइक में अगवा कर ले गया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

राधानगर थाना क्षेत्र से एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि पुत्री को 17 जुलाई को बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के सेमगरा निवासी आदित्य अगवा कर ले गया है। पुत्री को ले जाने में कौशाम्बी जिले के मोसीवा गांव निवासी दीपक और सूरज ने सहयोग किया है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें