फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से जूझ रहे देश के लाल का हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात व रानीपुर बहेरा गांव निवासी सुनील शुक्ल का लंबी बीमारी के बाद आर्मी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सेना के जवानों की एक टीम शव को फतेहपुर लाने के लिए गुजरात से निकल चुकी है।
विज्ञापन

खागा तहसील व विजयीपुर ब्लाक के रानीपुर बहेरा गांव निवासी सुनील शुक्ल पुत्र स्व संतकुमार शुक्ला (भारतीय सेना) यूनिट-2075 फील्ड अस्पताल भुज, गुजरात में तैनात थे।
वह 2005 में आर्मी मेडिकल कोर की भर्ती में सेना में शामिल हुए थे। घर में उनके भाई सुशील कुमार शुक्ला व अरुण कुमार शुक्ला, अनिल कुमार शुक्ला (भारतीय सेना) हैं।
विज्ञापन

पत्नी एकता शुक्ला, बच्चों में शिवांग शुक्ला (10), दीपिका शुक्ला (8), व केशव शुक्ला (डेढ़ साल) व माता राजरानी शुक्ला हैं। भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि सुनील शुक्ला लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका निधन हार्ट अटैक पड़ने के कारण नौ अप्रैल को 11 बजे हुआ है।
रविवार को तीन बजे दोपहर उनका पार्थिव शरीर फतेहपुर के लिए रवाना किया गया है। शव पहले, सुनील शुक्ला के फतेहपुर के खुशवक्तराय नगर निवास पर आएगा और इसके बाद फिर पैतृक गांव रानीपुर बहेरा पहुंचेगा।
जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। शव के साथ उनकी पत्नी व भाई भी हैं। उनके खुशवक्त राय नगर स्थित आवास पर विद्याभूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी पहुंची और परिजनों को हिम्मत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें