फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कॉस्मेटिक दुकानदार समेत दो स्थानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम व बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। चोर करीब 10 लाख का माल चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मामलों की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


हथगाम थाने के कस्बा निवासी नरेंद्र मौर्या थरियांव मार्ग पर रहते हैं। उनकी घर के नीचे हिस्से में कॉस्मेटिक की दुकान है। वह मंगलवार को रोज की तरह शटर में ताला लगाकर शादी समारोह में गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर दुकान से माल व नकदी में हाथ साफ किया। चोर आगे कमरे तक पहुंचे और वहां अलमारी का लॉकर तोड़कर सात लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए। शातिर चोर डीवीआर व सीसी कैमरा भी चुरा ले गए। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ललईपुर परादान गांव निवासी नीतू देवी ने बताया कि पति राजेश और पुत्र अमन बाहर नौकरी करते हैं। वह पुत्री प्रिया के साथ सोमवार को भोजन के बाद बरामदे में सोयी थी। उसने मंगलवार सुबह कमरे का ताला टूटा देखा। कमरे की अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद व ढाई लाख से अधिक कीमत के जेवरात गायब थे। पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें