फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष के भाई के घर से नगदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
x - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के चचेरे भाई के घर में बुधवार सुबह ताला तोड़कर लाखों की चोरी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित परिवार ने पौने दो लाख रुपये नगद और करीब छह लाख के जेवर चोरी किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव के रमेश यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके पड़ोस में चचेरे भाई सुरेंद्र यादव रहते हैं। वे बुधवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी कल्पना व बेटे रिंकू को लेकर किसी काम से गए थे।
दूसरी मंजिल के कमरे में ताला लगा हुआ था। करीब दो घंटे बाद घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। सुरेंद्र यादव ने बताया कि चहारदीवारी फांदकर पीछे के रास्ते से चोर घुसे।
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल के कमरे पहुंचे। ताला तोड़कर घटना की है। सीढ़ी कमरे में लगी मिली है। अलमारी के लॉकर का सारा सामान बिखरा हुआ था। इसमें रखे पौने दो लाख रुपये और करीब छह लाख के जेवर चोर ले गए।
112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची। चोरी की घटना की जांच की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें