फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में सूने घर से नगदी समेत लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
औंग में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान व खुली पड़ी आलमारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औंग(फतेहपुर)। किसान के घर से चोर बुधवार की रात नगदी और सवा लाख कीमत के जेवरात चुराकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। एक पखवारे पहले हुई चोरियों का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। किसान के बेटे की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के कस्बा स्टेशन रोड निवासी राम प्रसाद पटेल बुधवार रात खाने के बाद नलकूप पर सोने चले गए थे। घर में बड़ा बेटा परिवार के साथ आंगन में सोया था। आंगन के बगल में उसका कमरा है। उसकी सुबह नींद खुली। तभी अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से जेवरात और नगदी चोर चुरा ले गए थे। पूती ने बताया कि करीब सवा लाख के जेवरात और 23 हजार नगदी चोरी हुई है। चोर अंदर से बंद मुख्य दरवाजे को खोलकर भागे हैं। घर में आने के लिए पड़ोसी की सीढ़ी लगाई है। उसके बाद सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे हैं। पूती के छोटे भाई नेपाल ने बताया वह पहली मंजिल पर कमरे में परिवार के साथ सोया था। उसे करीब रात 12 बजे एक महिला की आवाज सुनाई दी थी। उसने सोचा कि बड़े भाई और पत्नी के बीच बातचीत हो रही होगी। परिवार ने आशंका जताई कि चोरों के साथ महिला भी शामिल रही होगी। बता दे एक पखवारे पहले कपड़े की दुकान समेत तीन प्रतिष्ठानों में चोरी हुई थी। पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। एसओ बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें