चौडगरा हाइवे पर बाइक का टायर फटने से सवार पति-पत्नी गिर गए। हेलमेट लगाए होने से बाइक सवार बच गया जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया है। पत्नी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफ़र किया गया है।
कानपुर नगर के गांव रायपाटी कुड़नी के रहने वाले महेंद्र पत्नी ज्योति (25 ) के साथ बाइक से ससुराल सौंरा थाना मलवां गए थे। दोपहर को वापस आते समय हाइवे पर रेवाड़ी गांव के पास बाइक का टायर फट गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों गिर गए। पति महेंद्र के हेलमेट लगाए था इस वजह से ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन पत्नी ज्योति के सिर पर गंभीर चोटे आई हैं।