फतेहपुर में थरियांव पुलिस ने गोकशी के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें दो आरोपी जेल में हैं, जबकि एक फरार है। थरियांव थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि मीसा गांव में गोमांस का तस्करी का एक गिरोह है। जिसका गैंग लीडर वहीद है।
पांच जुलाई को इस गैंग के सक्रिय सदस्य जलील और वहीद को कोर्रा सादात गांव से गोकशी के आरोप में पकड़ा गया था। गैंग के खिलाफ कोई भी गवाही और कार्रवाई के लिए तैयार नहीं होता है। आरोपियों का स्वतंत्र रहना ठीक नहीं है। इसी वजह से आरोपी वहीद, जलील और नसीर के खिलाफ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपी नसीर फरार है।