फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला ने दी जान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर में पति से विवाद के बाद महिला ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बांदा के मर्का कस्बा निवासी जगतपाल की बेटी सुंता देवी (24) की शादी 2017 में असोथर के सिंधुतारा गांव निवासी मलखान निषाद के साथ हुई थी। मलखान ने बताया कि शादी के बाद से अलग घर में रहने लगे थे। काम बंद होने के कारण बुधवार को घर लौट रहा था। पत्नी शुक्रवार शाम मायके जाने की जिद कर रही थी।
उससे रुपये मांग रही थी। इसी बात पर विवाद हुआ था। वह शाम को खेत चला गया था। उसके बाद रात को घर पहुंचा। तभी कमरे में पंखे के हुक से अंगोछे के फंदे से पत्नी को लटकता देखा। उसका दो साल का बेटा अरुण है।
विज्ञापन

पिता जगतपाल ने बताया कि बेटी को ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसे मारने के बाद फांसी पर लटका दिया है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद पर आत्महत्या की है। मायके पक्ष की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें