फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Wed, 10 Jul 2024 02:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। घर में सोमवार रात मजदूर का शव फंदे से शव लटकता मिला। ससुरालियों पर पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वाले दंपती के बीच आपसी कलह में घटना होना बता रहे हैं। मौके पर सीओ व फोरेंसिक टीम ने जांच की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव के मजरे गंधुवा डेरा निवासी रामरूप निषाद (35) नासिक में मजदूरी करता था। वह एक माह पहले गांव लौटा था। उसकी पत्नी राजरानी कई दिनों बाद मायके से सोमवार शाम घर आई थी। पत्नी ने बताया कि बंटवारे को लेकर ससुरालियों से विवाद चल रहा था। दो माह पहले मारपीट भी हुई थी। करीब रात साढ़े नौ बजे ससुर समेत अन्य लोग घर आकर पति से विवाद करने लगे। आरोप लगाया कि इस दौरान पति को मारा-पीटा और फिर रस्सी से फंदा लगाकर मार डाला है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला। छत पर लगे हुक से नायलोन की रस्सी का फंदा कटा था। पुलिस के सामने रामरूप निषाद के पिता जैमुन निषाद व अन्य परिजन पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटे और बहू अलग रहते हैं। उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता है। विवाद के चलते कई बार बेटे और बहू आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। बेटे ने बहू से विवाद के चलते आत्महत्या की है। शरीर में चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ एचएल सिंह व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

दो माह पहले पक्षों के बीच हुई मारपीट
दो माह पहले पांच मई को रामरूप निषाद का पिता जैमुन निषाद से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। रामरूप व राजरानी को ससुरालियों ने घर में घुसकर पीटा था। छह मई को राजरानी ने देवर अजय निषाद, विजय निषाद के खिलाफ घर में घुसकर गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जैमुन निषाद की ओर से बहू राजरानी व उसके मायके कानपुर डोमनपुर गांव के श्रीलाल, धरमवीर, कैलाश, अरुण, कल्ली, भूरा निषाद, राज निषाद व अन्य के खिलाफ बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

पड़ोस में डीजे के शोर से अंजान रहे लोग
गांव में सोमवार की रात रामरूप के पड़ोस में ही तिलक समारोह था। तिलक में डीजे रात को बज रहा था। डीजे के शोर के चलते रात को हुए विवाद की आसपास के लोगों की जानकारी नहीं हो सकी। इन हालाताें में दोनों पक्षों के आरोप की पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना से पत्नी राजरानी का हाल बेहाल दिखा। रामरूप की एक बेटी काजल (14) व बेटा काव्यांश (11) है।

दोनों कर चुके पहले आत्महत्या की कोशिश
रामरूप के परिजनों ने बताया कि पहले भी रामरूप और उसकी पत्नी राजरानी का आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। करीब चार माह पहले रामरूप टिन शेड पर फंदे से लटका था। उसे किसी तरह उतारकर बचाया गया था। उसकी पत्नी राजरानी भी यमुना में जान देने के लिए कूद गई थी। तब उसे भी ग्रामीणों ने बचाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें