चौडगरा (फतेहपुर)। रिश्तेदार के घर से लौटते समय बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बरिगंवा निवासी अचल (22) मजदूरी करता था। वह बाइक से औंग थाना क्षेत्र के शुक्लानगर रावतपुर रिश्तेदार के घर गया था। यहां से शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहा था। बिंदकी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
सिर पर चोट लगने से अचल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि हादसा स्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। इससे प्रतीत हो रहा बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
जहानाबाद में तेज रफ्तार बाइक सवार टकराए
बाइकों की भिड़ंत में शनिवार शाम दो युवक घायल हो गए। कानपुर के सजेती थाने के गांव धीरजापुर निवासी छविराम बकेवर से गांव जा रहा था। थाने के सकूराबाद के पास टकौली निवासी बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में दोनों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है। घायल रितिक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
हुसैनगंज में बाइक फिसलने से सवार घायल
थाना क्षेत्र के सहनीपुर मोड़ के पास शनिवार शाम अभिषेक कुमार (19) बाइक फिसलने से गिरने से घायल हो गया। वह भिटौरा का रहने वाला है। अभिषेक बाइक से किसी काम से हुसैनगंज आया था। गांव लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी रजोल यादव (34) बाइक से हुसैनगंज थाना क्षेत्र नबीपुर गांव से शुक्रवार रात घर लौट रहा था। रास्ते में चौफेरवा के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अलोक पांडेय ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।