जहानाबाद। थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में शनिवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
घनश्यामपुर गांव निवासी सुनील उर्फ पप्पू प्रजापति (45) मजदूरी करता था। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। वह शनिवार दोपहर गांव के बाहर मवेशी बांधने वाले हाते गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा। पिता की तलाश करते हुए बेटा नीतेश वहां पहुंचा। पिता को दुपट्टे के सहारे धन्नी से फंदे पर लटकता देखकर नीतेश चीख पड़ा। सूचना पाकर परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। नीतेश ने बताया कि पिता मजदूरी करते थे। वह किसी बात को लेकर कई दिनों से तनाव में थे। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मजदूर के खुदकुशी करने की वजह स,ाफ नहीं हुई है।
------------
सड़क हादसों में चार घायल
फतेहपुर/बिंदकी। सड़क हादसों में शनिवार को चार लोग घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार बाकरगंज निवासी नसीम हरिहरगंज के महेश घायल हो गए। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड बाईपास चौराहे के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार मुरादपुर निवासी सुनील िऔर दूसरी बाइक में सवार कल्याणपुर के बड़ौरी गांव निवासी गुलाब सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)