फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कृतिका बनीं हेड गर्ल, अभयराज को मिली हेड बॉय की जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो-03-चयनित पदाधिकारियों के साथ प्रधानाचार्य व शिक्षक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फतेहपुर। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पिछले सत्र में शिक्षा, अनुशासन, अध्यवसाय और गैर-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को बैज देकर अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने कैबिनेट पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 11वीं की छात्रा कृतिका को हेड गर्ल और अभयराज को हेड बॉय बनाया गया। अदिति सोनी एवं रुद्र प्रताप को रोज हाउस, अंशिका एवं अक्षत को वायलेट हाउस, अग्रिमा एवं रिहांश को सनफ्लावर हाउस तथा साक्षी एवं आनंद राज को आइरिस हाउस का कैप्टन बनाया गया।
हेड बॉय अभयराज ने कैबिनेट पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पूर्ण शुचिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। विद्यालय चेयरमैन बिंदा सिंह एवं एकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिंद्रा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो-03-चयनित पदाधिकारियों के साथ प्रधानाचार्य व शिक्षक। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें