कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी के लिए शनिवार को जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें कोविड- 19 का टीकाकरण जनवरी तक उपलब्ध होने की बात कही गई। टास्क फोर्स के पास ही टीका लगाने की जिम्मेदारी है। खुलासा किया गया कि सबसे पहले यह टीका हेल्थ केयर वर्कर व सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल के स्टाफ को लगाया जाएगा। दूसरे नंबर पर पुलिस कर्मियों को रखा गया है। तीसरी प्राथमिकता में 50 साल से ज्यादा और चौथी प्राथमिकता में 50 वर्ष से कम लोगों को शामिल किया गया है।
विकास भवन के सभागार में डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई थी। डीएम ने कहा कि कोविड ऑनलाइन पोर्टल पर लांच किया गया है ताकि कोविड वैक्सीन की मानीटरिंग की जा सके। कोविड पोर्टल पर सभी लाभार्थियों को पंजीकृत किया जाएगा। लाभार्थियों को एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। बैठक में डीएम सीएमओ को निर्देश दिए कि 52 आयुर्वेद व होम्योपैथिक के प्राइवेट अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन चेक कराएं। इस मौके पर सीडीओ सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे।