शहर कोतवाली पुलिस ने हत्थे चढ़े 60 लाख के गबन करने के आरोपी को पुलिस ने करीब 24 घंटे तक बैठाए जाने के बाद छोड़ दिया है। आरोपी के पकड़े जाने की खबर के बाद निवेशक रकम मिलने की आस लेकर कोतवाली के चक्कर काटने लगे थे।
अचानक आरोपी के कोतवाली के गायब हो जाने से मायूस हो गए। यह खबर महकमे में चर्चा का विषय बनी है। पुलिस पहले उसे जेल भेजने की तैयारी में थी, अचानक पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
बता दें करीब एक साल पहले शहर के भरहारा स्थित एसबीआई फ्रेंचाइजी में अचानक ताला बंद हो गया था। इस शाखा में सैकड़ों ग्राहकों ने रकम जमा की थी।
कई महीने चक्कर लगाने के बाद ग्राहकों की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में संचालक पति, पत्नी समेत चार लोगों को पुलिस ने नामजद किया था। लंबे समय से जांच के बाद पति पुलिस के हाथ लगा। पुलिस उसे बुधवार रात पकड़ कर कोतवाली लाई।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है, उसका मामले से लेना देना नहीं है। मामले में उसकी पत्नी नामजद है। पत्नी का हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के विरुद्घ स्टे आदेश है। मामले में मुख्य आरोपी आकाश श्रीवास्तव फरार चल रहा है।