फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पंखे से कोटेदार का शव लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बीमार कोटेदार का फंदे से शव लटका मिला। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ममनापुर निवासी कालीदीन रैदास (65) कोटेदार थे। पत्नी कुसुमा देवी सुबह खेत पर मजदूरी के लिए गईं थीं। वह खेत से दोपहर करीब 12:30 बजे घर पहुंचीं। उन्होंने पति को पंखे के कुंडे पर नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका देखा।
शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। फंदा काटकर शव को उतारा गया। कालीदीन करीब छह वर्ष से गांव की सरकारी राशन दुकान के विक्रेता थे।एक वर्ष पूर्व बड़े पुत्र सुशील की बीमारी से मौत हो गई थी। वह शराब के लती थे। इसी वजह से बीमार भी रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि एक सप्ताह से अक्सर मारपीट करते थे। छोटा पुत्र सतीश दिल्ली में मजदूरी करता है। दूसरे घर में बहू संगीता और सपना रहती हैं। बड़ी बहू मायके गुधरौली मुंडन के कार्यक्रम में गई है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें