फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोर्रा ने हथगांव को हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह

विज्ञापन
फोटो-29-कोर्रा टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि। संवाद
विज्ञापन
थरियांव। हसवा विकासखंड के रामपुर थरियांव स्थित खेल मैदान में प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के दौरान शनिवार को कोर्रा और हथगांव की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कोर्रा ने हथगांव को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। कोर्रा के दीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

हथगांव टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कोर्रा ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर 186 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हथगांव टीम 187 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। नौ ओवर में 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
दीप ने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके और 26 गेंद में तीन चौके व तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह लोधी ने उन्हें मैन ऑफ द ट्रॉफी से सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गोरे मौर्या, अमित कश्यप, सुनील लोधी, राजू तिवारी, संग्राम सिंह, नरसिंह यादव सहित कमेटी के सदस्य अवधेश मौर्य, नवीन दीक्षित, अमित सिंह, अमित राज, शिव लोचन सिंह, शैलेन्द्र, मुकेश चौधरी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-29-कोर्रा टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें