फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरवरी के पहले सप्ताह में तैयार होगा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी जिले में अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं नौ फरवरी को समाप्त होंगी। मुख्य परीक्षा नौ दिन बाद शुरू होगी।
विज्ञापन


परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षकों की सूची मंगाई जा चुकी है। बीएसए कार्यालय से परिषदीय शिक्षकों की सूची भी प्राप्त की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार फरवरी के प्रथम सप्ताह में कक्ष निरीक्षकों और सह-केंद्र व्यवस्थापकों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया जाएगा।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और संचालन को लेकर रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। इसमें कंप्यूटर और नेटवर्क की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी इसी कंट्रोल रूम से की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ सह-केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की जाएगी जो अन्य विद्यालयों के शिक्षक या प्रधानाचार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें