जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में सीएमएस और एसडीएम व जिलाधिकारी को पीपीई किट और मास्क देते समाजसेवी ?
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आबूनगर में रहने वाले अभिनव गुप्ता ने कोरोना वारियर्स को पीपीई किट और एन-95 मास्क वितरित किए। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में जिला अस्पताल की महिला सीएमएस, पुरुष सीएमएस और सदर एसडीएम को किट प्रदान की गई।
अभिनव गुप्ता दुबई में बैंकर हैं और लॉकडाउन की वजह से इन दिनों घर में हैं। बुधवार को अभिनव ने डीएम संजीव सिंह को कोरोना वारियर्स के लिए किट प्रदान की। डीएम ने अभिनव की पहल की सराहना करते हुए कैंप कार्यालय से खागा, बिंदकी और सदर तहसील को 150-150 एन-95 मास्क वितरित किए।
उन्होंने पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रभाकर और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेखारानी को सौ-सौ पीपीई किट दी। चौराहों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी उन्होंने दो सौ एन-95 मॉस्क दिए। सदर एसडीएम प्रमोद झा मौजूद रहे।