फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने मासूम की जान ली, पारा और गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में दूसरे दिन भी कोहरे की धुंध के आगे सूरज नहीं दिखाई दिया। शीतलहरी हवाओं की वजह से ठंड कम हाने का नाम नहीं ले रही है। इस वजह से डीएम ने एक बार फिर से दो दिन के लिए स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं बिंदकी के लहौरी मुहल्ला में मनोज के पुत्र नितिन (3) की ठंड से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शीतलहरी से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम के जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने वाला है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। लहौरी मुहल्ला के मनोज का पुत्र नितिन घर में खेल रहा था। तभी उसको अचानक ठंड लग गई और तबियत बिगड़ी। परिजन बच्चे को ठंड से बचाने के लिए आग तपाई, लेकिन राहत नहीं मिली। बच्चे को अस्पताल पहुंचाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। वहीं कोहरे की धुंध व आसमान में बादल छाने की वजह से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। दिनभर चल रही शीतलहर से बूढ़े और बच्चों की दिक्कत बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए दिनभर आग के पास बैठे हुए दिखाई दिए। दोपहर के बाद करीब तीन बजे कोहरे की धुंध छटी तो हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं दिला सकी। थोड़ी देर में फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। शाम होते ही फुटपाथी दुकानदार व आम लोगों की आवाजाही सड़कों पर कम देखी गई।
फतेहपुर। कड़ाके की ठंड से आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलू की फसल में मुर्रा व झुलसा रोग के आसार दिखाई देने लगे हैं। इसके बचाव के लिए किसान कृषि विशेषज्ञ व दुकानों से दवा लेकर छिड़काव करने में जुट गए हैं। उद्यान विभाग के योजना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मौसम में नमी और पाला की वजह से फूल व फल लगने वाली फसलों में रोग लगने के आसार बढ़ गए हैं। किसान रोग लगने से पहले ही दवा का छिड़काव कर दें। मुर्रा व झुलसा रोग लगने के बाद तेजी से फैलता है। खेत में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन

फतेहपुर। ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। रोडवेज और बस अड्डा में ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। नगर पालिका के रैन बसेरा में राहगीरों के लिए रखी गई रजाई में ठंड से राहत नहीं मिलती है। वहीं ट्रेनों की लेट लतीफी की वजह से यात्री स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर हैं। दिल्ली की ओर से आने वाली रीवां एक्सप्रेस, प्रयागराज, संगम एक्सप्रेस, नार्थईस्ट, मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस पांच से छह घंटा देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें