फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिपरहापुर को हराकर किशुनपुर की टीम फाइनल में

विज्ञापन
फोटो-39-मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
अमौली। क्षेत्र के भवानी सिंह पुरवा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को किशुनपुर और पिपरहापुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें किशुनपुर ने पिपरहापुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पिपरहापुर के कप्तान अंशू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 72 रन बनाए लेकिन कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशुनपुर की टीम एक समय चार विकेट पर 43 रन बनाकर संघर्ष करती दिखी। इसके बाद पांचवें खिलाड़ी काजू और सातवें खिलाड़ी आदम के शून्य पर आउट होने से दबाव बढ़ गया।
हालांकि कप्तान सत्यम ने पारी को संभालते हुए अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर टीम को 74 रन तक पहुंचाया और मैच जीत दिलाई। आदम ने गेंदबाजी में पांच विकेट लेने के साथ चार महत्वपूर्ण कैच भी पकड़े। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आयोजक दिनेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को बसफरा और किशुनपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर संदीप, शुभम, दीपक, रामनरेश, बालेंद्र सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-39-मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें