फतेहपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है। ई-केवाईसी कराने की आखिरी तिथि 31 मार्च से बढ़ा कर 31 मई कर दिया गया है।
कृषि विभाग के पोर्टल में जिले के 4.2 लाख किसान पंजीकृत है। इनमें 3.67 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त मिली है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 11वीं किस्त किसानों के खाता में भेजी जाएगी। इस बार सभी किसानों को ई-केवाईसी करानी है। इसके लिए सहज जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र और अन्य कैफे सेंटरों में जाकर आधार से अंगूठा वेरीफाई कराना होगा। तभी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ 2019 से किसानों को दिया जा रहा है। साल में छह हजार यानि चार महीने में 2000 रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। अप्रैल महीने में 11वीं किस्त भेजी जानी है, जो दूसरे सप्ताह तक मिलेगी। अब कैफे सेंटर से ही आधार वेरीफिकेशन कराना होगा। अपने मोबाइल से आधार वेरीफिकेशन नहीं होगा।
जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। वह कैफे सेंटर में जाकर आधार प्रमाणीकरण करा लें। 31 मई तक आधार प्रमाणीकरण का समय दिया गया है। मोबाइल से अब आधार प्रमाणीकरण नहीं होगा।
- राममिलन सिंह परिहार, उप कृषि निदेशक