फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में किसान ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के अमिनी गांव में एक किसान ने अपनी ससुराल में रविवार शाम जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के दशराजपुर निवासी शिवलाल का बड़ा बेटा कल्लू(40) पत्नी रजुली और बेटी मनीषा(13) के साथ पिछले कई साल से ससुराल किशनपुर थाना क्षेत्र के अमिनी गांव में रहकर खेती करता था। रविवार शाम कल्लू ने किसी बात पर जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन सीएचसी हरदों ले गए। यहां से डाक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर किया। सदर अस्पताल में डाक्टरों ने देर रात किसान को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में जहर का जिक्र किया है। दूसरी ओर किसान के छोटे भाई अमृत लाल ने बताया कि भाई ने अधिक मात्रा में शराब पी ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया की अमृतलाल की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें