फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच झोपड़ी की गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। कस्बा के हथगाम रोड पर गैस गोदाम के पास सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पांच घर आग की चपेट में आ गए। झोपड़ी में रखी नगदी समेत लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कमालपुर गांव के एक हिस्से में करीब दो दर्जन भाट बिरादरी के परिवार झोपड़ी बनाकर गैस गोदाम के पास करीब ढाई साल से रह रहे हैं। सोमवार की दोपहर रामसजीवन उर्फ प्रधान के घर की झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। खरपतवार के सहारे बनी झोपड़ी के चलते देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने गोविंद, इनके बेटे संतोष, उमाशंकर तथा विधवा फुलवा का घर भी चपेट में ले लिया। लोगों के प्रयास के बावजूद पांच झोपड़ी और सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से रामसजीवन की साइकिल, तख्त, पंखा, बर्तन तथा 30 हजार नगद जल गए। गोविंद के घर में गेहूं, चावल, साइकिल, जेवर तथा 30 हजार नगद जलकर नष्ट हुआ। संतोष की तो पैशनप्रो बाइक, टीवी, बर्तन तथा गृहस्थी का सामान सहित तीन हजार नगद राख हो गए। उमाशंकर का 15 हजार नगद व साइकिल सहित घरेलू सामान जला। फुलवा के घर का गैस चूल्हा, चारपाई तथा घर के बैनामा के कागज जल गए। अग्निकाण्ड में 80 हजार की नगदी समेत करीब तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान है। नगदी की बड़ी रकम दो दिन पूर्व समूह के खातों से ऋण के रूप में निकाली गई थी। मौके पर पहुंची दमकल को पानी ही नहीं मिला। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें