फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मृतक और 13 अपात्रों को मिल रही थी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ऐरायां ब्लाक की 11 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट का काम पूरा हो चुका है। इसमें पता लगा कि 13 अपात्र और 30 मृतकों को भी सम्मान निधि दी जा रही थी। इन सभी की निधि पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

ब्लाक के नोडल अधिकारी एडीओ कृषि हुबलाल ने बताया कि बुदवन, मंडवा, हसनपुर कसार, सेमौरी, पुरइन, चितौली, मोहम्मद गौंती, कटोघन, ओरम्हा, अल्लीपुर भादर, ऐराया सादात ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट का काम पूरा हो चुका है।
इसमें 13 लाभार्थी अपात्र मिले हैं, जबकि 30 मृतक पाए गए। नोडल के मुताबिक आडिट की बैठकों में किसानों के समक्ष लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई जाती है। मृतक लाभार्थियों की जानकारी ली जाती है। भूमिहीन लाभार्थियों का सत्यापन लेखपाल से कराया जाता है और इसके बाद अपात्र घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

फतेहपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मई तक कराना अनिवार्य है। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल में जिले के 4.2 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें 3.67 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त मिली है। अब 11वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें