फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

238 किसानों से 7630 क्विंटल ही खरीदा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। तहसील क्षेत्र के 18 सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों में पिछले साल की अपेक्षा बहुत कम खरीद हुई है। पिछले वर्ष जहां एक ही क्रय केंद्र में 20-22 हजार क्विंटल की खरीद हुई थी, वहीं इस बार करीब दो महीने में सभी केंद्रों को मिलकर कुल 7630 क्विंटल खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

तहसील के कुल 18 क्रय केंद्रों से आई रिपोर्ट के अनुसार तहसीलदार इवेंद्र कुमार ने बताया कि हाट विपणन शाखा के छह केंद्रों में, पीसीएफ के 10 क्रय केंद्रों में, यूपीएसएस के दो केंद्रों में अब तक 7630 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। यह गेहूं 238 किसानों ने बेचा है। इसमें 47 किसानों को भुगतान किया जा चुका है।
सबसे कम खरीद इटैली क्रय केंद्र में 30 क्विंटल, जगजीवनपुर में 87 क्विंटल की खरीद हुई है। इन दोनों केंद्रों में एक-एक किसान ही गेहूं बेंचा है। हाट विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि खुले बाजार में समर्थन मूल्य से अधिक भाव होने पर अधिकांश किसानों ने गल्ला आढ़तियों को यहां गेहूं बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें