फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भट्ठे में मजदूर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षपालपुर। भट्ठा मजदूर की गुरुवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर की जल रही लाइट को बंद करते समय हुआ। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी रामकिशोर निषाद (35) परिवार के साथ बसवा स्थित गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह गुरुवार रात परिवार के साथ ट्रैक्टर की लाइट के सामने बैठकर खाना खा रहा था। खाने के बाद ट्रैक्टर की लाइट बंद करते समय ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर और ट्राली के बीच दबकर रामकिशोर की मौत हो गई। मजदूर की मां बुधिया देवी, पत्नी संगीता, पुत्र गुलाब, लवलेश, शिवलाल, शिवकुमार बेहाल दिखे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें