फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचर ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 19 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे किनारे पंचर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक का पहिया खोल रहे चालक की मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। इनकी हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सोनेलाल का 45 वर्षीय पुत्र साहब लाल ट्रक का चालक था। वह ट्रक में सामान लादकर इलाहाबाद की ओर जा रहा था। शुक्रवार की रात वह थरियांव थाना क्षेत्र में हंसवा के पास ट्रक के टायरों को चेक करने के लिए रुका।

इसी दौरान पंचर खड़े ट्रक का चालक पहुंचा और साहब लाल से टायर खोलने के लिए जैक मांगा। इस पर साहब लाल दूसरे ट्रक चालक की मदद के लिए पहुंच गया। दोनों ट्रक के नीचे घुसकर टायर खोलने के लिए जैक चढ़ाने लगे। इसी समय पीछे से एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और पंचर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे साहब लाल ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक और खलासी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने क ानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें