फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा से ही जीवन की रक्षा

Mon, 16 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ विभाग ने हादसों में जान गंवाने वालों को याद कर रविवार को विश्व सड़क दुर्घटना दिवस मनाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली और शाम को कैं डिल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


सह संभागीय परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी बीएल त्रिपाठी व प्रवर्तन अधिकारी संजय तिवारी ने राजकीय इंटर कालेज के छात्र छात्राओं के साथ रैली निकाली।

रैली कालेज गेट से बिंदकी बस स्टाप, पथरकटा चौराहा, पटेल नगर घूमने के बाद आईटीआई ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। शाम को पीलू तले चौराहे से कैं डिल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


मार्च चौक चौराहे से बाजार घूमकर बाकरगंज पुलिस चौकी के पास समाप्त हुआ। रैली और मार्च में शामिल लोगों ने नागरिकों को संदेश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचकर ही जीवन की रक्षा की जा सकती है।

एआरटीओ बीएल त्रिपाठी ने बताया कि यातायात नवंबर के तीसरे रविवार को विश्व सड़क दुर्घटना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर समाजसेवी अशोक तपस्वी, यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह, इंडिया मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधक सुशील चंद्र उमराव, नियाज अहमद व भारी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें