फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

Tue, 21 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : ANI
विज्ञापन
खखरेरू थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही एक युवक ने अगवा कर लिया। किशोरी रात को जरूरी काम से घर के बाहर निकली थी। दुष्कर्म के बाद उसे छोड़ आरोपी भाग निकला। घर लौटकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने युवक के खिलाफ  थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि किशोरी को युवक बल्लू मुंह में कपड़ा ठूंस कर खेत ले गया और वहां दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके पिता को थाने ले आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ  दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसओ गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें