फतेहपुर। एसपी अनूप सिंह ने इंस्पेक्टर व एसआई की लंबी गश्ती जारी की है। लाइन हाजिर अधिकांश इंस्पेक्टर व एसआई को थाना, चौकियों व विभिन्न सेलों में तैनाती दी है।
खागा कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा को करीब चार माह से अपहृत किशोरी को न खोज पाने पर लाइन हाजिर किया गया है। नारकोटिक्स सेल प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह को खागा कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर राजकिशोर को प्रभारी निरीक्षक बिंदकी, हाल में लाइन हाजिर बिंदकी कोतवाल सुनील कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, पुलिस लाइन से निरीक्षक जयशंकर तिवारी को नारकोटिक्स सेल प्रभारी, निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से एसआई संगीता यादव को चौकी प्रभारी लोधीगंज, संजय परिहार को मझिलगांव चौकी, राहुल पांडेय को महिचा मंदिर चौकी, सुमित देव पांडेय को शिवपुरी चौकी, राय साहेब यादव को अफोई चौकी, दिग्विजय सिंह को अमौली चौकी प्रभारी, आलोक तिवारी को चांदपुर नरौली, अंकुश यादव को जरौली चौकी, अखरी कांड में निलंबित निकेत भरद्वाज को बिंदकी कस्बा चौकी भेजा गया। साथ ही रोहित को खजुहा चौकी, राजेश कुमार सिंह को हसवा चौकी, दिनेश कुमार सिंह को एसएसआई ललौली, रीतेश राय को एसएसआई औंग, रवींद्र कुमार को एसएसआई जहानाबाद, आलोक तिवारी को एसएसआई बिंदकी, धीरेंद्र कुमार राय को न्यायालय सुरक्षा भेजा गया है।