किशनपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। नगर पंचायत किशनपुर के नागा बाबा मैदान में चल रहे किशनपुर प्रीमियर लीग के चौथे दिन सोमवार को खागा और मझगवां स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच हुआ। जिसमें खागा के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच में एकतरफा जीत हासिल की।
टॉस जीतकर मझगवां स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 15.1 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें योगेंद्र ने 38 और रवि ने नाबाद 35 रन बनाए।
खागा की ओर से गेंदबाज परवेज ने पांच विकेट लिए। 138 रनों का पीछा करने उतरे खागा स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाजों ने मैच को एकतरफा बना दिया। टीम ने दस ओवर में सात विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया।
खागा की ओर से बल्लेबाज अभिषेक व कमलेश ने अर्ध शतकीय पारी खेली। कमलेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर अरविंद मिश्र, तन्नू सिंह, मयंक मिश्रा, धनंजय सिंह, उत्तम सिंह, मोहम्मद आसिफ, पम्मू मिश्रा, अनिल, महादेव, आकाश शुक्ला, बुद्दन सिंह, रामराज सिंह आदि मौजूद रहे।