फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
नहर कालोनी में धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान आंदोलन के 15वें दिन नहर कालोनी में किसानों ने धरना दिया और कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद ही आंदोलन बंद करने का ऐलान किया। किसानों ने कहा कि सरकार ने समस्या न सुनी तो पांच जनवरी से आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान मजदूर युवा शक्ति के बैनर तले क्षेत्र के किसान दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। संगठन अध्यक्ष मनोज उत्तम ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस न लिया गया, तो संघर्ष सड़क से लेकर संसद तक किया जाएगा।
चार जनवरी तक बात न बनी तो पांच जनवरी से आंदोलन तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को नजर अंदाज कर रही है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बजाय देश की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बबलू कालिया, गोवर्धन पटेल, सुधाकर अवस्थी, शैलेंद्र पटेल, राकेश सविता, अतुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें