बैथलहम के गौशाले में जीवन का उजियाला है गुनहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारनहारा आया है यीशु आया है...गीत गाकर इसाइयों ने प्रभु यीशु को याद किया। 25 दिसंबर को प्रभु यीश का जन्म दिन मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गिरजाघरों में केराल गाया गया इसके बाद ड्रामा हुआ।
बुधवार शाम हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में ईसाइयों ने केराल गाकर प्रभु यीशु को याद किया। इसके बाद ड्रामा हुआ और केक वितरित किया गया।
बड़ों के साथ बच्चों में भी उत्साह रहा। हर कोई प्रभु यीशु का गुणगान कर रहा है। फादर विजय मसीह ने बताया क्रिसमस डे आनंद और खुशियों का पर्व है। इस दिन गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं होती और केक काटकर प्रभु को याद किया जाता है।
बताया प्रभु यीशु का जन्म देश की भलाई के लिए हुआ था। कहा प्रभु यीशु ने एक इंसान से दूसरे इंसान को प्रेम करने, लड़ाई झगड़े से दूर रहने की सीख दी। कार्यक्रम में याकूब, वीके समसन, राजेश सिंह, डेबिड मसीह, मनीष व नितिन आदि मौजूद रहे।