फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण काल में डांस कार्यक्रम कराया, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज/प्रेमनगर। कोराना गाइडलाइन को दरकिनार कर दो जगहों पर डांस कार्यक्रम कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। जाफरगंज और सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्यवाही कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद की गई।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के मधिहाखेड़ा गांव निवासी अनूप पटेल ने 14 जून को अपने पौत्र का मुंडन संस्कार कराया था। रात में इस खुशी में महिला डांसर बुलाई गईं। डांस देखने के लिए गांव के तमाम लोग जुटे। कोविड गाइडलाइन को तोड़ा गया। कार्यक्रम का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। देवरी बुजुर्ग चौकी इंचार्ज संगम लाल प्रजापति ने अनूप पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी क्रम में सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के किशोई गांव निवासी सुरेंद्र पटेल ने 17 जून को कार्यक्रम कराया, जिसमें महिला डांसर बुलाई गईं। इसका वीडियो भी शनिवार को वायरल हुआ तो चौकी इंचार्ज नौबस्ता दुर्विजय सिंह ने सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें