फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने फार्मासिस्ट व चिकित्सक से बात करके बनाई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे कर्मियों की शिकायत पर सीएमएस प्रयागराज सुमंत बहल ने रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं देखीं। दवाओं के स्टाक व इलाज कराने वाले मरीजों के रजिस्टर को देखा। फार्मासिस्ट व चिकित्सक से अलग-अलग बात करके रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

फतेहपुर रेलवे हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था को लेकर रेलवे कर्मियों ने डीआरएम प्रयागराज से शिकायत की। इसमें अस्पताल के फार्मासिस्ट पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने और इलाज के दौरान रुपये वसूलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर डीआरएम प्रयागराज ने सीएमएस प्रयागराज को जांच सौंपी थी।
शनिवार को सीएमएस डॉ. सुमंत बहल ने रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। इलाज कराने वाले रेलवे कर्मियों की सूची देखी और दवाओं का स्टाक देखा। सीएमएस ने बताया कि शिकायतकर्ताओं और अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अल्ताफ अहमद, फार्मासिस्ट रमेश सोनकर से बात करके रिपोर्ट तैयार की गई है। इसको डीआरएम प्रयागराज को सौंपा जाएगा। साथ में डॉ. राकेश निगम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें