फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशांति फैलाने वालों पर रखें कड़ी नजर

Sat, 21 Nov 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव की शुुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। क्षेत्र का व्यापक भ्रमण करके अशांति फैलाने वालों को चिह्नित कर कड़ी नजर रखें ताकि इनके मंसूबे ध्वस्त हो सकें। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने शुक्रवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन


 
डीएम ने ग्राम पंचायत के दूसरे व तीसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराया।


कहा  लोकतंत्र के इस उत्सव को अधिकारी अपने दायित्वों का बेहतर निर्वाहकर और बेहतर बना सकते हो। ऐसे में चुनाव ड्यूटी से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो पर्याप्त तथ्य सहित बताएं, समस्या का उचित हल निकाला जाएगा।

डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रटों को ईमानदारी के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की भौगोलिक स्थितियों से वाकिफ होने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, एडीएम आलोक सिंह समेत अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें