फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ नहीं तो क्या, जज्बा तो है

Sat, 21 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों हाथ से निशक्त होने के बावजूद गांव के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा महेश चंद्र विश्वकर्मा में है। उन्होंने तेलियानी ब्लाक में खुद पर्चा खरीदा कर नामांकन पत्र दाखिल किया। उत्साह से लबरेज महेश का कहना था  हाथ नहीं तो क्या उसके पास जज्बा तो है। इसी के सहारे वह अपने गांव में खुशहाली व तरक्की लाएगा।
विज्ञापन



सदर तहसील के सेमरहटा गांव निवासी महेश चंद्र ने दोनों हाथ से निशक्त होने के बाद भी नामांकन पत्र भरने में किसी की मदद नहीं ली। उन्होने हाथ की दोनों गांठ के बीच पेन फंसाकर अपना पूरा ब्योरा भरा। उन्हें नामांकन प्रक्रिया का हिस्सा बनते देखने वाला हर कोई हैरत भरी नजरों से देखता नजर आया।
विज्ञापन



महेश चंद्र ने प्रधानी का चुनाव लड़ने  का कारण विकास का मुद्दा बताया। उन्होेने कहा गांव में जितना विकास होना चाहिए था, वह अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें