फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबरहा के धार्मिक महोत्सव का समापन आज, शिवपाल आएंगे

Sun, 14 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवहरे रामजानकी हनुमान मंदिर नरसिंहपुर कबरहा के 10 दिवसीय धार्मिक महोत्सव के आखिरी दिन कई हस्तियां नजर आएंगी। प्रदेश के सिंचाई मंत्री का भी कार्यक्रम मिल चुका है। शनिवार को हेलीपैड बनाने का काम शाम तक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


जैसा अनुमान था वैसा ही रविवार को तिरहार मेें देखने को मिलेगा। प्रदेश के सिंचाई मंत्री व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के चाचा शिवपाल सिंह आखिरी दिन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।

प्रदेश के कद्दावर मंत्री के लिए ददुआ के बनवाए गए मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर हेलीपैड तैयार करने का काम सुबह से ही शुरू हो गया। खेत को बराबर करने के लिए टै्रक्टर लगाए गए।
विज्ञापन


चूंकि जिस जगह पर हेलीपैड बन रहा है वहां पर बिजली की बंद लाइन के खंभे लगे हैं। लिहाजा इन्हें हटा दिया गया है। धाता-महेवा की जर्जर रोड ब्लाक कर नई सड़क बनाने का काम जेसीबी के जरिए पूरा करने का काम शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें