सड़क हादसे में एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं।
कल्यानपुर
थाना क्षेत्र के सूबेदारखेड़ा गांव निवासी छेद्दू का बेटा शिवचरण (35)
दोपहर को खेतों में काम के लिए बाइक से मजदूर लेने रेवाड़ी गांव जा रहा था।
बाइक सवार को कल्यानपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
बाइक सवार
उछलकर दूर गिरा। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर में गंभीर चोट लग गई। उसको
बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने कानपुर
रेफर कर दिया। कानपुर हैलट में शिवचरण की सांसे थम गईं।
दूसरी घटना में
गाजीपुर थाना क्षेत्र वाहिदपुर गांव निवासी भानू प्रसाद की बेटी रिंकी
सड़क पर गिरने से घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी नागेंद्र
यादव बाइक से गिरकर घायल हो गए। खखरेरू थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव
निवासी कमलेश कुमार दुर्घटना में घायल हो गए।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के
सैबापुर निवासी फूल सिंह शहर आते समय दुर्घटना का शिकार हुए हैं। कोतवाली
क्षेत्र के परमा का पुरवा निवासी अनिरुद्ध सिंह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो
गए हैं।