फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संस्कृत गीत प्रतियोगिता में काव्या प्रथम, अभिनव दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
फोटो-07-प्रमाण पत्र व शील्ड के साथ मौजूद विजेता छात्र। संवाद - फोटो : धर्मशाला के गांधी वाटिका के साथ बनाया प्री पेड टैक्सी काउंटर। अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज के श्री सर्वार्य आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को उप्र संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से मंडल स्तरीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर की कक्षा नौ की छात्रा काव्या मिश्रा ने प्रथम और कक्षा 11 के छात्र अभिनव सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश के निर्देशन में अंग्रेजी और हिंदी के साथ संस्कृत के अध्ययन-अध्यापन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि संस्कृत प्राचीन, समृद्ध और वैज्ञानिक भाषा है। स्पष्ट संरचना के कारण इसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। प्रधानाचार्य ने दोनों विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें