फतेहपुर। घने कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार कोहरे के चलते जहां दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा पांच घंटे क देरी से ट्रेन नंबर 14118 कालिंदी एक्सप्रेस स्टेशन पर आई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे के कारण ट्रेन नंबर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और 22431 उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहीं। ट्रेन नंबर 12308 दीनदयाल एक्सप्रेस तीन घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, 12308 जोधपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, 15484 महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे और 04110 गोविंदपुर एक्सप्रेस दो घंटे 36 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी पर जहां कुछ यात्री वापस लाैट गए। वहीं कुछ ने टिकट रद कराकर दूसरी ट्रेन से गए। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई।