फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली कलश यात्रा, झूमे आस्थावान

विज्ञापन
औंग के शिवराजपुर दुर्गा मंदिर में कलश यात्रा निकालती कन्याएं निर्देशन करते स्वामी सत्यानंद जी म - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग(फतेहपुर)। शिवराजपुर के दुर्गामंदिर में नौ दिनी शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार से शुुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में जुटीं महिलाओं और लड़कियों ने कार्यक्रम को मोहक बना दिया। कलश यात्रा के दौरान भक्त झूमते और गाते नजर आए।
विज्ञापन

कलश यात्रा मंदिर परिसर से गंगा नदी तक पहुंची। जल लेकर कलश यात्रा में शमिल महिलाएं और लड़कियां वापस मंदिर पहुंची। इनके सानिध्य के लिए स्वामी सत्यानंद महाराज साथ चल रहे थे। कलश को सिर पर रखे कन्याओं ने रास्ते भर गीत गाए। कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नवकुंडीय यज्ञवेदी को प्रज्ज्वलित किया गया।
यज्ञाचार्य राजन अवस्थी ने बताया पहले दिन दो ब्राह्मण बटुक अंकुल अवस्थी व पुतान मिश्र का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ है। इससे पहले भागताचार्य यदुनाथ अवस्थी ने पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कथा सुनने से जीवन की व्यथा मिट जाती है। इस मौके पर आचार्य पंकज तिवारी, विमल दीक्षित, शिवा मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें