फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 50 मीटर दौड़ में कलश ने जीता रजत

विज्ञापन
फोटो-08-पदक दिखाते कलश। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
धाता। प्रयागराज में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक के हरदवां निवासी राजेश सिंह के पुत्र कलश सिंह ने 50 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजन और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कलश सिंह केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रयागराज में कक्षा चार के छात्र हैं। हाल ही में समर कैंप के अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने 50 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल गांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज में किया गया था।
इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कलश की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश और कक्षा शिक्षिका पूजा मदान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

फोटो-08-पदक दिखाते कलश। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें