अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही आसपास के लोगों और परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
थाना क्षेत्र के खदरा मजरे गोहरारी गांव निवासी शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह मां के साथ छत पर सो रहा था। सुबह नीचे आने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। चोर बक्से का ताला तोड़कर झुमकी, पायल, जंजीर, हाफपेटी, टॉप्स और 40 हजार रुपये नकद समेत करीब चार लाख के जेवर ले गए।
परिजन ने आशंका जताई है कि चोर पीछे लगे पेड़ों के सहारे छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की तलाश की जा रही है।