फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआई के भय से मेडिकल स्टोरों में नहीं मिल रहे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना से अधिक मेडिकल स्टोरों में जिला औषधि निरीक्षक का भय पैदा हो गया है। विभागीय भय के कारण दवा की दुकानों में मास्क खोजे नहीं मिल रहे हैं। औषधि निरीक्षक दुकानों में मास्क खोजने के लिए विधिवत तलाशी ले रहे हैं। ऐसे में मास्क की बिक्री चोरी छिपे शुरू है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने गुरुवार को पुरानी तहसील के सामने सर्जिकल सामग्री बिक्री की दुकान में छापा मारा। करीब एक घंटे की तलाशी में 25 मास्क एकमुश्त मिशन अस्पताल को बेचने पर फटकार लगाई और तीन साल में पूरे सामान की बिक्री का लेखा जोखा मांगा। दूसरे दिन शुक्रवार को औषधि निरीक्षक ने अस्पताल के सामने तीन मेडिकल स्टोरों में छापा मारकर तलाशी ली। तीनों दुकानों में एक भी मास्क न मिलने पर सालभर बिक्री का लेखाजोखा मांगा है। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण यादव ने बताया कि उन्होंने रूटीन निरीक्षण किया है। ऐसे में दुकानदारों के उत्पीड़न से संबंधित कोई बात नहीं है।
उधर, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता कहते हैं कि अधिकारियों के भय से दवा की दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर नहीं मिल पा रहे हैं। यह सामग्री कानपुर से बढ़ी दर पर मिल रही है। ऐसे में कम कीमत पर कोई दुकानदार क्यों बेचेगा। बढ़ी कीमत पर बिक्री करने को लेकर अधिकारी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खतरे से जनता को आगाह भी किया। उन्होंने बचाव के रास्ते बताने के साथ पंफ्लेट मुहैया कराए ताकि घर परिवार के लोग इसके बारे में जान सकें। उन्होंने मॉस्क भी वितरित किए।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें