फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से कहां गायब हो गए विदेश यात्रा करने वाले 26 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच 26 विदेश यात्रा करने वाले चुनौती बने हैं। इनकी खोज को सिपाही से लेेकर लेखपाल कर रहे हैं लेकिन अभी तक इनका पता नहीं चल पा रहा है। यह ऐसी संख्या है जो जरा सी चूक होने पर स्वास्थ्य विभाग की कवायद पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस इकाई के पास अभी तक 221 लोगों के विदेश से लौटने की लिस्ट आ चुकी है। इनमें से ज्यादातर को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर लिया है। समस्या तब खड़ी हो रही है जब विभाग को राज्य सर्विलांस इकाई से भेजे गए नाम खोजने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के संभावित खोजने के लिए गठित सेल में सारा दिन इसी को लेकर माथापच्ची होती रही। अब तक की कवायद में 26 नाम ऐसे मिले हैं जिनके बारे में जिला सर्विलांस इकाई ठोस सुराग नहीं लगा पा रही है। यह स्थिति तब है जब वालिंटियर के जरिए भी विदेश से लौटने वालों को ढूूढने का काम चल रहा है। सेल प्रभारी डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि यह दिक्कत इसलिए आ रही है क्योंकि यह टे्रस नहीें हो पा रहे हैं। कोई खुद को रायबरेली में होने की बात बता रहा है तो कोई लखनऊ में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें