फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय के सामने कराया मुंडन, किया पिंडदान

विज्ञापन
कार्यालय के सामने मुंडन कराते कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक तौर पर श्राद्ध व पिंडदान कराया। मुंडन कराकर विधि विधान से हवन कर प्रतीकात्मक अस्थियों का विसर्जन गंगा में किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय के सामने जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने मुंडन कराने के बाद भिटौरा घाट में प्रतीकात्मक रूप से अस्थियों का विसर्जन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। अपहरण, लूट व हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। लोकतंत्र का खात्मा हो चुका है। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, डॉ. अतुल पासवान, चंद्रप्रकाश लोधी, विकास मिश्र, पंकज गौतम, उदित अवस्थी, सरोज गौतम, भूपेंद्र बाजपेई, संदीप साहू, धर्मेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें