फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी के दो दरोगा समेत तीन पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी(फतेहपुर)। बिंदकी सीएससी में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट की जांच में एसओजी के दो दरोगा समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमण की पुष्टि के बाद तीनों को एल 1 हॉस्पिटल भेज दिया गया। यहां पर सभी का दोबारा सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

बिंदकी सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को इस टेस्ट के लिए 32 लोग सामने आए। जिसमें एसओजी के दो दरोगा पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में अमेना निवासी एक युवक भी शामिल है। नगर में हुई एक चोरी के खुलासे की कार्रवाई के दौरान एसओजी की टीम का बिंदकी कोतवाली में भी आना जाना था। इस दौरान बिंदकी कोतवाली के कई पुलिसकर्मी एसओजी टीम के संपर्क में भी आए हैं। पहली जांच में पॉजिटिव पाए गए दोनों एसओजी दरोगा और युवक को थरियांव भेजा गया है। जहाँ से उनकी दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा। उधर, एसओजी के दो दरोगाओं के पॉजिटिव निकलने के बाद बिंदकी कोतवाली पुलिस में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें