फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाएंगे निर्दल, दल बहुमत से दूर..

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला पंचायत के बहु प्रतीक्षित चुनाव नतीजों के बाद 34 सीटों पर प्रमाणपत्र मंगलवार को दिए गए। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में से किसी दल को इस बार जिला पंचायत के 46 सदस्यों के सदन में बहुमत नहीं मिला है। सबसे ज्यादा सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसलिए अब अध्यक्ष बनवाने में निर्दलियों की भूमिका अहम हो गई है। उनके बिना किसी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता है।
विज्ञापन

भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे अभय प्रताप सिंह वार्ड-36 टेनी से चुनाव जीत गए हैं। पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह उर्फ वीरन के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख नितिन यादव चुनाव हार गए हैं। वहीं वार्ड-37 विजयीपुर से सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख आरती देवी चुनाव जीत गई हैं। चुनाव नतीजे सामने आते ही निर्दलीय जीते जिला पंचायत सदस्यों का मनोबल बढ़ गया है। खासतौर पर पार्टियों से बागी होकर लड़े और जीते नेताओं का कद बढ़ गया है। भाजपा और सपा से समर्थन नहीं मिलने पर कई उम्मीद्वार बागी होकर चुनाव लड़े हैं। हालांकि अभी कुछ सीटों के प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

.....
जिला पंचायत वार्ड का नाम व नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य का नाम
वार्ड का नाम व नंबर-- जिला पंचायत सदस्य का नाम- - मिले मत -----------------------------------------------------------------
1- बैगांव-- अशोक सिंह यादव-- सपा-- 10031
2- सिठौरा-- चंद्रशेखर-- 8493
3- संवत-- सुनीता राज--कांग्रेस--6021
4- रज्जीपुर छिवलहा-- राजेश कुमार--5155
5- जमरावां-- अजय कुमार उर्फ रिंकू--भाजपा--7535
6- छेउका हुसैनगंज-- रामकिशोर--भाजपा--5253
7- मकनपुर-- शोभादेवी--10449
8- अलादातपुर-- गीता देवी--3745
10- कोराईं-- संगीता देवी-- सपा-- 2927
11- असवार तारापुर-- नरेंद्र कुमार-2465
12- जाफराबाद-- मोहर सिंह पटेल-भाजपा--2308
13- गुनीर--राजनरायन--4199
14- मौहार-- प्रीती सिंह- भाजपा--6491
15- अभयपुर- विक्रम सिंह--भाजपा-4406
16- देवमई-- शानू--9883
17- सुजावलपुर-- उदयशंकर--4262
18- अकबरपुर नासिरपुर-- अमरीश--6054
19- अमौली-- रामदेवी--कांग्रेस--3543
20- चांदपुर-- राकेश- कांग्रेस--5121
21- डिघरुवा-- सुनीता देवी--4972
22- बागबादशाही-- तस्कीन बानो- सपा-5879
23- सिजौली-- माधुरी--3752
24- मंडराव-- सुमनदेवी--भाजपा--3135
25- महना--संदीप--5466
26- अयाह-- कपिल कुमार सिंह--3965
27- शाह- दिलशिया देवी--बसपा--5369
36- टेनी-- अभय प्रताप सिंह- भाजपा--8907
39- गढ़ा-- हिमांशू-- भाजपा--5860
44- बुदवन-- कामिनी पाल--4274
45- मोहम्मदपुर गौंती--- महमूद अहमद-- भाजपा--6594
46- ऐरायां-- महेश-- भाजपा--8650
28- ललौली-- मोहम्मद सलमान--5067
30- ऐझी-- मनोज कुमार गुप्ता--3160
31- असोथर-- रामगोपाल--कांग्रेस--4750
...............................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें