फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर पीपा पुल: आपकी यात्रा मंगलमय हो.....

विज्ञापन
किशनपुर पीपा पुल से यमुना नदी पर करती महिलाएं - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। यमुना नदी पर बनाए गए पीपा पुल पर यात्रा करने वालों का सफर मंगलमय हो। किशनपुर से दांदो घाट के लिए पीपा पुल बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है।
विज्ञापन

रविवार से साइकिल और पैदल चलने वालों ने इसका शुभारंभ भी कर दिया। वाहन सवार सोमवार से इस पुल का प्रयोग कर सकेंगे।
बता दें कि जनवरी महीने में बने पीपा पुल में आए अवरोधों को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की थी।
बात चाहे पुल के स्लोप धंसने की हो या फिर नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल बंद कर देने की।
अमर उजाला ने पीपा पुल को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की और खबरों का असर यह रहा कि लोक निर्माण विभाग ने जलस्तर का परवाह न करते हुए नए पीपों को लगाकर पुल की लंबाई बढ़ाई और रविवार को यह पुल पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

आज सोमवार से यह पुल वाहन चालकों के लिए भी मुफीद हो जाएगा। किशनपुर से यमुना पार करने वाले और यमुना पार से किशनपुर आने वालों की यात्रा एक बार फिर से मंगलमय हो...।

14 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

18 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

31 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें